Breaking News

अम्बिकापुर@पांच दिन से लापता नाबालिग बस स्टैंड से मिला

Share


साइबर सेल ने तकनीकी सहायता से कुछ घंटों में किया दस्तयाब,परिजनों को सौंपा
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,05 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। अंबिकापुर जाने की बात कहकर घर से निकला और पांच-छह दिनों से लापता नाबालिग को सरगुजा पुलिस की साइबर सेल ने नया बस स्टैंड से सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार परिजन ने साइबर सेल पहुंचकर बताया था कि उनका नाबालिग पुत्र अंबिकापुर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन कई दिनों से वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चलने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर साइबर सेल ने तत्काल तकनीकी सहायता से उसकी तलाश शुरू की। जांच के दौरान कुछ ही घंटों में नाबालिग को नया बस स्टैंड अंबिकापुर से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया। इसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। नाबालिग के सकुशल मिलने पर परिजनों ने सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक अजीत मिश्रा सहित साइबर टीम के अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply