Breaking News

रायपुर@कांग्रेस बोली-जी-राम-जी योजना सभी राज्यों में समान होनी चाहिए,हरियाणा के मजदूर को 409,छत्तीसगढ़ को सिर्फ 300 रुपए क्यों…यह अन्याय है…

Share

रायपुर,04 जुलाई 2026। केंद्र सरकार की नई जी-राम-जी (ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका मिशन) योजना लागू होने के बाद कांग्रेस ने मजदूरी दर में राज्यों के बीच अंतर को लेकर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने आरोप लगाया कि योजना के तहत छत्तीसगढ़ के मजदूरों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। धनंजय ठाकुर ने कहा कि हरियाणा में मजदूरों को 409 रुपए प्रतिदिन मजदूरी दी जा रही है,जबकि छत्तीसगढ़ के मजदूरों को केवल 300 रुपए प्रतिदिन मिलेंगे। उन्होंने कहा कि जब योजना पूरे देश में एक समान लागू की गई है, तो मजदूरी दर भी सभी राज्यों में समान होनी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से मजदूरी दर में समानता लाने की मांग करते हुए कहा कि राज्यों के आधार पर अलग-अलग भुगतान करना ग्रामीण मजदूरों के साथ अन्याय है। केंद्र सरकार ने बुधवार से मनरेगा की जगह जी-राम-जी योजना लागू कर दी है। नई व्यवस्था के तहत पात्र ग्रामीण परिवारों को अब 100 दिन के बजाय 125 दिन रोजगार की कानूनी गारंटी मिलेगी। साथ ही छत्तीसगढ़ में दैनिक मजदूरी 255 रुपए से बढ़ाकर 300 रुपए कर दी गई है। संशोधित मजदूरी दरें 1 जुलाई से लागू हो गई हैं। सरकार का दावा है कि, योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाना, आजीविका को मजबूत करना और विकास कार्यों में तेजी लाना है। इसके प्रचार-प्रसार के लिए गांवों में दीवार लेखन,पोस्टर,होर्डिंग और पंपलेट के जरिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत कृषि कार्य प्रभावित न हों, इसके लिए धान और गेहूं की बुआई और कटाई के पीक सीजन में नए कार्यों की स्वीकृति पर रोक का प्रावधान किया गया है।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply