Breaking News

अम्बिकापुर@डिजिटल रूप से दक्ष कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत: राजेश अग्रवाल

Share

भाजपा की डीएलपी कार्यशाला में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मोबाइल से लिया डिजिटल प्रशिक्षण

अम्बिकापुर,02 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी के महामाया एवं समलाया मंडल द्वारा माता राजमोहिनी भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (डीएलपी) कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने मोबाइल के माध्यम से डिजिटल प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिला डिजिटल प्रशिक्षक मयंक जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को सरल ऐप पर उपलब्ध प्रशिक्षण का व्यावहारिक अभ्यास कराया और डिजिटल तकनीक के उपयोग की जानकारी दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीक संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि डिजिटल रूप से दक्ष कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं और तकनीकी रूप से प्रशिक्षित कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से डिजिटल माध्यमों का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने का आह्वान किया।
कार्यशाला में अम्बिकेश केशरी, हरमिंदर सिंह टिन्नी और जिला महामंत्री अरुणा सिंह ने भी डिजिटल प्रशिक्षण को संगठन को आधुनिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share

Check Also

सूरजपुर@ बाजार गये युवक की संदेहास्पद मौत

Share -संवाददाता-सूरजपुर,02 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। सूरजपुर जिला के भटगांव थाना अंतर्गत ग्राम पीपरखार निवासी रामअवतार …

Leave a Reply