Breaking News

लुण्ड्रा@गैंता से दोस्त पर जानलेवा हमला, अस्पताल पहुंचते ही हो गई मौत

Share


लुंड्रा के बरगीडीह गांव की घटना,खेत से लौटे परिजन घायल को मेडिकल कॉलेज लाए, डॉक्टर ने मृत घोषित किया

-संवाददाता-
लुण्ड्रा,02 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम बरगीडीह में गुरुवार को एक ग्रामीण ने अपने ही साथी की गैंता से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने ग्रामीणों से कहा कि उसने जीतू को मार दिया है और अब जेल जाएगा। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ग्राम बरगीडीह निवासी जीतू नागेश (45), पिता सोमारू नागेश, गुरुवार को घर पर था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य धान की रोपाई के लिए खेत गए हुए थे। इसी दौरान वह पड़ोस में रहने वाले अपने साथी बुधराम के घर के पास पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर बुधराम ने गैंता से जीतू पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी ने आसपास के लोगों को बताया कि उसने जीतू की हत्या कर दी है और अब जेल जाएगा। इसके बाद वह अपने घर जाकर सो गया। इधर,घटना की सूचना मिलने पर खेत में काम कर रहे परिजन मौके पर पहुंचे। घायल जीतू को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल को अस्पताल पहुंचाने में आरोपी के बेटे ने भी सहयोग किया। घटना की सूचना मिलते ही लुंड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply