Breaking News

अम्बिकापुर@सर्पदंश से ग्रामीण की मौत : खेत में धान उठाने गए किसान को सांप ने डसा,इलाज के दौरान अंबिकापुर अस्पताल में तोड़ा दम

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,01 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले में सर्पदंश से एक ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत हो गई। ग्रामीण खेत में गर्मी में लगाए गए धान को उठाने गया था, इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे डस लिया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी जान नहीं बच सकी। जानकारी के अनुसार त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम गोवर्धनपुर निवासी लालमन यादव पिता केशर यादव (56) 29 जून की शाम करीब 5 बजे अपने खेत में धान उठाने के लिए गया था। इसी दौरान खेत में मौजूद जाड़ा सांप ने उसे डस लिया।
पहले डिण्डो स्वास्थ्य केंद्र में कराया इलाज
सर्पदंश के बाद परिजन तत्काल लालमन यादव को डिण्डो स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां आवश्यक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर रिश्तेदार के घर रुक गए। अगले दिन अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन दोबारा डिण्डो स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें वाड्रफनगर रेफर किया गया।
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई मौत
वाड्रफनगर से परिजन लालमन यादव को मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ प्रतापपुर पुलिस ने 6 लाख की चोरी गई कार बरामद कर आरोपी को दबोचा

Share तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना से मिली सफलता,आरोपी से चोरी की हुंडई आई20 …

Leave a Reply