Breaking News

दुर्ग@दुर्ग में पकड़ा गया सैक्स रैकेट…बंद पड़ी लाज को बनाया था अड्डा,तीन युवतियां दो युवकों के साथ संदिग्ध मिलीं

Share

दुर्ग,29 जून 2026। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में कथित तौर पर अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने तीन युवतियों,दो युवकों और रेस्टोरेंट से जुड़े दो संचालकों को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि संबंधित रेस्टोरेंट में अनैतिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। छापे के दौरान परिसर में मौजूद कुछ लोग संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए। जांच के दौरान पुलिस को कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद होने की बात सामने आई है। कार्रवाई के बाद सभी संदिग्धों को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया। पुलिस रेस्टोरेंट संचालकों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि कथित कारोबार कब से चल रहा था और इसमें किन-किन लोगों की संलिप्तता हो सकती है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की विस्तृत जांच जारी है। वहीं,हिरासत में लिए गए युवकों और युवतियों से भी अलग-अलग पूछताछ की जा रही है।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply