Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस प्रभारी अमित पठानिया को पार्टी ने हटाया

Share

रायपुर,28 जून 2026। छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस के चुनाव के बीच संगठन में बड़ा बदलाव हुआ है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया को हटाकर उनकी जगह डॉ. स्मृति रंजन लेंका को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। हालांकि कांग्रेस की ओर से इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है,लेकिन 26 जून को जारी स्टार परफॉर्मर की सूची डॉ.स्मृति रंजन लेंका के हस्ताक्षर से जारी होने के बाद बदलाव की पुष्टि मानी जा रही है। यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस के चुनाव को लेकर लगातार विवाद और अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ रही हैं। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद से ही परिसीमन को लेकर संगठन के भीतर नाराजगी देखने को मिली थी। बढ़ते विवाद के बीच नामांकन प्रक्रिया को भी स्थगित करना पड़ा था। यूथ कांग्रेस चुनाव की घोषणा 24 मई को की गई थी। इसके तहत ब्लॉक,जिला और प्रदेश स्तर पर नई टीम के गठन की प्रक्रिया शुरू होनी थी।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply