Breaking News

अम्बिकापुर@शांति और भाईचारे के माहौल में निकले मोहर्रम के जुलूस

Share


इंतजामिया कमेटी ने प्रशासन, पुलिस और शहरवासियों का जताया आभार


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,27 जून 2026 (घटती-घटना)। मोहर्रम इंतजामिया कमेटी के तत्वावधान में शहर में 8वीं, 9वीं और 10वीं मोहर्रम के जुलूस शांति, सौहार्द और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुए। आयोजन के सफल संचालन पर कमेटी ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग तथा सभी सहयोगी संस्थाओं और शहरवासियों का आभार व्यक्त किया। कमेटी ने कहा कि जुलूसों के दौरान प्रशासन और पुलिस का लगातार सहयोग व मार्गदर्शन मिला, जिससे पूरे आयोजन में कानून-व्यवस्था बनी रही। नगर निगम, स्वास्थ्य और विद्युत विभाग ने भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। मोहर्रम इंतजामिया कमेटी ने सभी अलमदारों का विशेष रूप से धन्यवाद दिया, जिन्होंने कमेटी की अपील का सम्मान करते हुए अलम का आकार सीमित रखा और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया। इसके अलावा शहर की विभिन्न कमेटियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग की भी सराहना की गई। कमेटी ने कहा कि शहरवासियों ने हमेशा की तरह आपसी भाईचारे और सद्भाव की मिसाल पेश की। यदि जुलूस के दौरान किसी नागरिक को किसी प्रकार की असुविधा हुई हो तो उसके लिए खेद भी व्यक्त किया गया। मोहर्रम इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष इरशाद खान ने कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस, विभिन्न विभागों, सामाजिक संगठनों, अलमदारों और शहरवासियों के सहयोग से ही मोहर्रम के जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह सहयोग बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर कमेटी के संयोजक मोहम्मद हसन खान, अध्यक्ष इरशाद खान, कार्यकारी अध्यक्ष मंजुल खान, सद्दाम खान तथा सचिव फैज़ान अहमद सहित अन्य पदाधिकारी सक्रिय रहे।


Share

Check Also

राजपुर@ क्रेशर परिसर में चोरी के प्रयास का मामला

Share दो आरोपी गिरफ्तार,न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गएराजपुर 27 जून 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के …

Leave a Reply