Breaking News

अम्बिकापुर@गांधी चौक में खुलेआम भिड़े दो गुट,तमाशबीन बनी रही भीड़

Share

सवालों के घेरे में कानून व्यवस्था, चौक की ‘तीसरी आंख’ भी रही बेअसर
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,27 जून 2026 (घटती-घटना)। शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल गांधी चौक में दिनदहाड़े दो गुटों के बीच जमकर विवाद और मारपीट का मामला सामने आया। बीच चौराहे पर हुए इस घटनाक्रम ने शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिया हैं। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे, जबकि कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और सड़क पर ही धक्का-मुक्की व हाथापाई शुरू हो गई। व्यस्त चौक पर हुई इस घटना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि शहर के प्रमुख चौक पर लगे निगरानी कैमरे और सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद इस तरह की घटना कैसे हो गई। क्या अपराधियों में पुलिस और कानून का भय खत्म हो रहा है? गांधी चौक जैसे संवेदनशील स्थान पर खुलेआम हुई इस घटना ने शहरवासियों में चिंता बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि यदि सार्वजनिक स्थानों पर ही इस तरह की गुंडागर्दी होगी तो आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल उठना स्वाभाविक है। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करती है और शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@शांति और भाईचारे के माहौल में निकले मोहर्रम के जुलूस

Share इंतजामिया कमेटी ने प्रशासन, पुलिस और शहरवासियों का जताया आभार -संवाददाता-अम्बिकापुर,27 जून 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply