Breaking News

अम्बिकापुर@महापौर के कथित रिश्वत ऑडियो मामले में सियासत तेज,कांग्रेस ने SIT जांच की मांग उठाई

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,27 जून 2026 (घटती-घटना)। नगर निगम की महापौर मंजूषा भगत के नाम से कथित रूप से वायरल हुए रिश्वत मांगने वाले ऑडियो मामले को लेकर अब राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। मामले में महापौर मंजूषा भगत ने अनुविभागीय अधिकारी (अजा/जजा) थाना में आवेदन देकर जांच की मांग की है। आवेदन में महापौर की ओर से कहा गया है कि किसी व्यक्ति के द्वारा बाजार आवंटन के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए एक ऑडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया,जिससे उनकी छवि धूमिल हुई है। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। इधर मामले की जांच और एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल अजा/जजा थाना पहुंचा। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि शहर की जनता इस ऑडियो को लेकर भ्रमित है और निष्पक्ष जांच जरूरी है। कांग्रेस नेताओं के अनुसार थाना प्रभारी ने प्रारंभिक चर्चा में बताया कि आवेदन उनके थाना क्षेत्राधिकार से संबंधित नहीं है, जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल से चर्चा कर आवेदन पुलिस अधीक्षक को भेजकर संबंधित थाना क्षेत्र में जांच के लिए अग्रेषित करने पर सहमति बनी। कांग्रेस नेता अनूप मेहता ने बताया कि महापौर मंजूषा भगत के आवेदन पर अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक से चर्चा हुई है,जिसके बाद रविवार को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को मुलाकात का समय दिया गया है। कांग्रेस इस मामले में स्ढ्ढभ् (विशेष जांच दल) गठन की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करेगा। नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कहा कि शहर की प्रथम नागरिक द्वारा दिए गए आवेदन पर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस ने पहल की है। उन्होंने कहा कि यह आरोप लगाना गलत है कि कांग्रेस महापौर को बदनाम कर रही है। भाजपा शासित नगर निगम और उसके पदाधिकारी स्वयं ही विवादों के कारण चर्चा में आ रहे हैं। अब इस मामले में पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@शांति और भाईचारे के माहौल में निकले मोहर्रम के जुलूस

Share इंतजामिया कमेटी ने प्रशासन, पुलिस और शहरवासियों का जताया आभार -संवाददाता-अम्बिकापुर,27 जून 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply