Breaking News

चिरमिरी@ 12 जुलाई को चिरमिरी में होगा संभाग स्तरीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन

Share


वरिष्ठ खिलाड़ी बी. मनियम की पहल,सुशिमा वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से होगा आयोजन
-संवाददाता-
चिरमिरी,27 जून 2026 (घटती-घटना)।
कोयलांचल नगरी चिरमिरी में एक बार फिर शतरंज की गतिविधियों को नई गति देने की पहल की गई है। वरिष्ठ शतरंज खिलाड़ी बी. मनियम (बिच्छू भैया) के नेतृत्व तथा सुशिमा वेलफेयर फाउंडेशन, अंबिकापुर के विशेष सहयोग से चिरमिरी शतरंज क्लब द्वारा 12 जुलाई (रविवार) को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हल्दीबाड़ी में संभाग स्तरीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, प्रतियोगिता को लेकर आयोजन समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
पूर्व महापौर के. डोमरू रेड्डी होंगे आयोजन समिति के अध्यक्ष
प्रतियोगिता की आयोजन समिति का नेतृत्व चिरमिरी के पूर्व महापौर के. डोमरू रेड्डी कर रहे हैं,समिति में एसईसीएल क्षेत्रीय अस्पताल के सीएमओ डॉ. अशोक कुमार विराजी, वरिष्ठ खिलाड़ी अशोक सिंह (झगराखांड), जीवन लाल, सुभाष कश्यप, अमित विश्वास, देव प्रसाद गांगुली (देव), पूर्व सभापति श्रीमती गायत्री बिरहा, डॉ. सुमित, डीएवी स्कूल की खेल अधिकारी श्रीमती सीमा सिंह, युवा नेता राणा दास तथा आशुतोष मिश्रा को शामिल किया गया है।
तीन माह पहले हुई बैठक का परिणाम है प्रतियोगिता
लगभग तीन माह पूर्व चिरमिरी के होटल मातृछाया में खेल प्रेमियों और वरिष्ठ खिलाडि़यों की बैठक आयोजित की गई थी, बैठक में संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया था, उसी निर्णय के तहत अब 12 जुलाई को ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिससे क्षेत्र में शतरंज गतिविधियों को पुनर्जीवित किया जा सके।
अलग-अलग आयु वर्गों में होगी प्रतियोगिता
प्रतियोगिता में बालक,बालिका,महिला एवं पुरुष खिलाडि़यों के लिए अलग-अलग वर्ग बनाए गए हैं, आयु वर्ग में 9 से 11 वर्ष, 12 से 13 वर्ष, 14 से 15 वर्ष, 16 से 18 वर्ष तथा 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए ओपन ग्रुप रखा गया है, ताकि सभी खिलाडि़यों को समान अवसर मिल सके।
20 हजार रुपये की पुरस्कार राशि
आयोजन समिति के अध्यक्ष के. डोमरू रेड्डी ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 20 हजार रुपये की नगद पुरस्कार राशि रखी गई है,विजेता एवं उपविजेता खिलाडि़यों को ट्रॉफी और नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे,इसके अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाडि़यों को मेडल एवं सहभागिता प्रमाण-पत्र भी दिए जाएंगे।
10 जुलाई तक होगा पंजीयन
प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाडि़यों के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 10 जुलाई शाम 5 बजे निर्धारित की गई है, स्कूली विद्यार्थियों के लिए प्रवेश शुल्क 200 रुपये तथा अन्य प्रतिभागियों के लिए 300 रुपये रखा गया है,पंजीयन के लिए खिलाड़ी बी. मनियम (83197 96028),जीवन लाल (94242 54212) एवं के. डोमरू रेड्डी (97708 59555) से संपर्क कर सकते हैं।
छह जिलों के खिलाड़ी ले सकेंगे भाग
प्रतियोगिता में सरगुजा संभाग के एमसीबी, कोरिया, सूरजपुर,सरगुजा,बलरामपुर एवं जशपुर जिले के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे,प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगी और शतरंज के अनुभवी आर्बिटरों की देखरेख में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप 6 से 7 राउंड में संपन्न कराई जाएगी।
शतरंज संस्कृति को मिलेगा नया मंच
आयोजन समिति ने सभी खिलाडि़यों, खेल प्रेमियों एवं अभिभावकों से प्रतियोगिता में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है,समिति का मानना है कि इस आयोजन से चिरमिरी और आसपास के क्षेत्रों में शतरंज जैसी बौद्धिक खेल गतिविधियों को नया मंच मिलेगा तथा युवा खिलाडि़यों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होगा।


Share

Check Also

अम्बिकापुर @ भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा ने किया मंडल प्रभारियों और सह-प्रभारियों की घोषणा

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,28 जून 202६ (घटती-घटना)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा …

Leave a Reply