कबीरधाम,25 जून 2026। कबीरधाम पुलिस ने जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 किलो 579 ग्राम गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना पिपरिया और साइबर थाना कबीरधाम की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई करते हुए करीब 3 लाख 52 हजार रुपये मूल्य का मादक पदार्थ, बाइक और मोबाइल जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, 24 जून को थाना पिपरिया को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से गांजा लेकर बिक्री के लिए जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पिपरिया और साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई की गई।
भारत माता चौक में घेराबंदी कर पकड़ा आरोपी : पुलिस टीम ने भारत माता चौक पिपरिया में घेराबंदी कर संदिग्ध बाइक सवार को रोककर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम हुकमी चंद चंद्रवंशी निवासी ग्राम कान्हाभैरा बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 5 किलो 579 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
गांजा,बाइक और मोबाइल जब्त : कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी से 2 लाख 75 हजार रुपये मूल्य का गांजा, 65 हजार रुपये की मोटरसाइकिल और 12 हजार रुपये का मोबाइल फोन जब्त किया। कुल जब्ती की कीमत लगभग 3 लाख 52 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी हुकमी चंद चंद्रवंशी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur