Breaking News

रायपुर@सचिन पायलट बोले…बीजेपी अपनी अंदरूनी खींचतान पर ध्यान दे

Share


कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर की चिंता छोड़े,केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग पर भड़के
रायपुर,25 जून 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि, भाजपा को कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर की चिंता छोड़ अपनी सरकार और संगठन की अंदरूनी खींचतान पर ध्यान देना चाहिए। कांग्रेस 135 साल पुरानी पार्टी है। नए जिला अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में सचिन पायलट ने कहा कि, राहुल गांधी की सोच के अनुरूप कांग्रेस बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के अभियान में जुटी है। 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम देश के कई राज्यों में सफलतापूर्वक आयोजित किए जा रहे हैं। जिनमें राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कथित झूठे वादों,नीतियों और जनविरोधी फैसलों को जनता तक पहुंचाने की रणनीति भी बनाई जा रही है।
राम मंदिर दान में गड़बड़ी गंभीर : पायलट
राम मंदिर निर्माण के लिए मिले दान में कथित गड़बड़ी और करोड़ों रुपए की हेराफेरी के आरोपों पर पायलट ने कहा कि,मामला बेहद गंभीर है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। दोषी चाहे किसी भी दल से जुड़ा हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। केंद्र और राज्य सरकारों ने अब तक इस मामले में कोई जांच नहीं कराई है,जबकि भाजपा भगवान के नाम पर राजनीति करती है लेकिन आरोपों पर जवाब देने से बच रही है।
सीएम यादव पर साधा निशाना
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके परिजनों के नाम कथित जमीन खरीद मामले में पायलट ने निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार और नैतिकता के मामलों में दोहरे मापदंड अपनाती है। ‘न खाऊंगा, न खाने दूंगा’ का दावा करने वाली भाजपा को आरोपों पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए।
केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग पर भड़के
सचिन पायलट ने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि, विपक्षी नेताओं को सीबीआई और ईडी के जरिए निशाना बनाया जाता है। लोकतंत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता जरूरी है। अंततः सत्य और जनता की आवाज की ही जीत होगी।


Share

Check Also

रायपुर@छत्तीसगढ़ में नामांकित पार्षदों की नियुक्ति, नगरीय प्रशासन विभाग का आदेश जारी,देखें लिस्ट…

Share रायपुर,25 जून 2026। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने विभिन्न नगर …

Leave a Reply