Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ में आयकर निरीक्षकों का ट्रांसफर

Share


रायपुर,23 जून 2026। प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त सीजी एमपी ने 209 आयकर निरीक्षकों के तबादले किए हैं। इनमें सर्वाधिक 46 भोपाल,31 रायपुर, इंदौर से 21,भिलाई10, बिलासपुर से 6 शामिल हैं। इनके अलावा रायगढ़ से 2,भाटापारा महासमुंद अंबिकापुर से 1-1 शामिल हैं। इनमें से कइयों को छत्तीसगढ़ से मप्र और वहां से छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में पदस्थ किया गया है। इनमें 19 हाल में पदोन्नत निरीक्षक भी शामिल हैं। सभी को 3 जुलाई तक नई जगह ज्वाइन कर सूचना भेजने कहा गया है। इससे पहले 6 जून को ही 20 अतिरिक्त और संयुक्त आयुक्त,48 उपायुक्त और 114 आईटीओ के पदोन्नति के साथ तबादले किए गए थे। इस तरह से नए वित्त वर्ष के लिए एमपी सीजी सर्किल नया स्वरूप दे दिया गया है।


Share

Check Also

सूरजपुर @ डायल 112 टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार

Share घायलों को अस्पताल पहुंचाकर लौट रही टीम को घेरकर की गई मारपीट, सरकारी कार्य …

Leave a Reply