Breaking News

तिल्दा-नेवरा@भूपेश बघेल के धरने के आगे झुका प्रशासन फर्जी एनओसी मामले में एफआईआर दर्ज

Share


तिल्दा-नेवरा,23 जून 2026। प्लांट के लिए फर्जी एनओसी बांटने के आरोपों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का तिल्दा थाने के बाहर शुरू हुआ धरना प्रशासन के एफआईआर दर्ज करने के आश्वासन के बाद खत्म हो गया। बघेल ने साफ कहा था कि जब तक कार्रवाई नहीं होती, वे थाने से नहीं हटेंगे। दरअसल तिल्दा के ग्राम अल्दा और देवरी गांव में एक उद्योग और संयंत्र के लिए नियमों को दरकिनार कर फर्जी एनओसी जारी करने का आरोप है। इसे लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिल्दा थाना परिसर में शांतिपूर्ण घेराव कर धरना दिया। धरने के दौरान भूपेश बघेल ने दो टूक कहा,‘हमारी मांग साफ है- इस पूरे फर्जीवाड़े की निष्पक्ष जांच हो और जितने भी लोग शामिल हैं, उन पर तुरंत कानूनी कार्रवाई हो। जब तक भ्रष्टाचारियों के खिलाफ एफआईआर नहीं होती, हम यहां से नहीं हिलेंगे। ‘
प्रशासन झुका,दर्ज हुई एफआईआर : लगभग चार घंटे तक चले धरने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। शाम को पुलिस ने ग्राम अल्दा से जुड़े आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं ग्राम देवरी के मामले में जांच प्रतिवेदन मिलने के बाद दो दिनों के भीतर एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद भूपेश बघेल ने धरना खत्म करने का ऐलान किया।
धरने में शामिल रहे ये नेता : धरना-प्रदर्शन में महिलाओं और पुरुषों की बड़ी संख्या रही। इस दौरान पूर्व पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, पूर्व रायपुर ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष उद्यो राम वर्मा, जनकराम वर्मा, तुकाराम चंद्रवंशी,सनी अग्रवाल,विनोद तिवारी,भाटापारा विधायक इंद्र साव,पूर्व सिंधी अकादमी अध्यक्ष राम गिड़लानी,अजितेश शर्मा, बलदाऊ साहू, नीरज राठी, ओम ठाकुर,योगेंद्र साहू,अनिल सिंह, योगेंद्र पटेल समेत अल्दा, देवरी और आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply