Breaking News

उदयपुर@दंतैल के सामने आ गई बाइक भागकर बची ग्रामीण की जान

Share


राज माडा जंगल में लकड़ी लेने गया था ग्रामीण,गुस्साए हाथी ने बाइक को किया चकनाचूर

-संवाददाता-
उदयपुर,20 जून 2026 (घटती-घटना)। उदयपुर वन परिक्षेत्र के हसदेव क्षेत्र अंतर्गत केते एक्सटेंशन के राज माडा जंगल में शनिवार सुबह एक ग्रामीण दंतैल हाथी के हमले से बाल-बाल बच गया। हाथी ने ग्रामीण का पीछा किया, लेकिन वह भागकर सुरक्षित निकल गया। गुस्साए हाथी ने उसकी बाइक को कुचलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार ग्रामीण सुबह करीब 8 बजे बाइक से जंगल में लकड़ी लेने गया था। वह जंगल के भीतर लकड़ी काट रहा था,तभी अचानक एक दंतैल हाथी वहां पहुंच गया। हाथी को देखते ही ग्रामीण ने भागने की कोशिश की। इस दौरान बाइक हाथी और ग्रामीण के बीच आ गई, जिससे उसे बचकर निकलने का मौका मिल गया। ग्रामीण के सुरक्षित दूर निकल जाने के बाद हाथी ने गुस्से में बाइक पर हमला कर उसे पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद ग्रामीण किसी तरह गांव पहुंचा और लोगों को इसकी जानकारी दी। स्थानीय लोगों के अनुसार परोगिया-राज माडा जंगल में हाथियों की लगातार आवाजाही बनी हुई है। ऐसे में जंगल जाने वाले ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने लोगों से हाथियों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और अनावश्यक रूप से जंगल में नहीं जाने की अपील की है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@शराब के नशे में वाहन चलाना पड़ा महंगा दो चालकों पर 20 हजार का जुर्माना

Share यातायात पुलिस की कार्रवाई, ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में न्यायालय ने लगाया अर्थदंड-संवाददाता-अम्बिकापुर,20 …

Leave a Reply