-संवाददाता-
चिरमिरी,20 जून 2026(घटती-घटना)। मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के चिरमिरी में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल तेजी से साकार हो रही है, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की दूरदर्शी सोच और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल के प्रयासों से लगभग 9 करोड़ 11 लाख 44 हजार रुपये की लागत से नवीन शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन का निर्माण कार्य तेजी से जारी है।
निर्माणाधीन यह आधुनिक शिक्षण संस्थान क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ कौशल विकास और रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा, कॉलेज के प्रारंभ होने से चिरमिरी एवं आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को तकनीकी शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, जिससे समय और आर्थिक संसाधनों दोनों की बचत होगी, यह पॉलिटेक्निक कॉलेज विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित करेगा,साथ ही,स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, क्षेत्रवासियों का मानना है कि यह परियोजना केवल एक भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढि़यों के लिए शिक्षा, कौशल और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार तैयार करने वाली पहल है, कॉलेज के पूर्ण होने के बाद चिरमिरी क्षेत्र तकनीकी शिक्षा के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित होगा और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
मुख्य बिंदु…
निर्माण लागतः 9 करोड़ 11 लाख 44 हजार
स्थानः चिरमिरी, मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र
उद्देश्यः तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार के अवसर बढ़ाना
लाभार्थीः चिरमिरी एवं आसपास के क्षेत्र के विद्यार्थी और युवा
लक्ष्यः आत्मनिर्भर और कुशल युवा शक्ति का निर्माण यह परियोजना प्रदेश सरकार की शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है, जो भविष्य के लिए सक्षम और प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur