Breaking News

नारायणपुर@नारायणपुर के जंगल में सुरक्षा बलों ने गोला-बारूद का बड़ा जखीरा किया बरामद

Share

नारायणपुर,18 जून 2026। बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान के बीच सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। नारायणपुर जिले के मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने नक्सलियों के छिपाए गए हथियारों और गोला-बारूद के बड़े जखीरे का पता लगाते हुए उसे जब्त कर लिया। जानकारी के मुताबिक जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस और बीएसएफ की 133वीं वाहिनी की ‘ई’ कंपनी द्वारा कैंप मसपुर के आसपास के जंगलों में विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान जवानों की नजर जंगल के भीतर एक संदिग्ध स्थान पर पड़ी। इलाके की घेराबंदी कर जब तलाशी ली गई तो वहां से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार और अन्य सामग्री बरामद हुई। बरामद सामग्री में एक देसी बीजीएल लॉन्चर, सात बीजीएल गन, एक 12 बोर राइफल और 37 जिंदा कारतूस शामिल हैं। इसके अलावा 15 मीटर वायर और पांच पोच भी जब्त किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इन हथियारों को नक्सलियों ने भविष्य में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जंगल में छिपाकर रखा था। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि यह सामग्री काफी समय पहले जंगल में छिपाई गई थी।


Share

Check Also

सूरजपुर@जमीन विवाद में खून से लाल हुए रिश्ते

Share सूरजपुर में भतीजों पर चाचा की दिनदहाड़े हत्या का आरोपन्यायालय से लौट रहे थे …

Leave a Reply