Breaking News

रायपुर@यूनिफार्म नीति में बदलाव,अब छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में 2-2 सेट में होंगे बच्चों के ड्रेस

Share


रायपुर,05 जून 2026। छत्तीसगढ़ में वर्षों पुरानी व्यवस्था को बदल दिया गया है। साय सरकार ने इस बार 16 जून से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी स्कूलों के बच्चों को एक साथ स्कूल यूनिफॉर्म के 2-2 सेट देने का फैसला किया है। अब तक स्कूल शिक्षा विभाग और समग्र शिक्षा मिशन से बताया गया है कि 10 जून तक प्रदेश के सभी जिलों में दोनों सेट यूनिफार्म पहुंचा दिए जाएंगे। शिक्षा सचिव आईएएस डॉ कमलप्रीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है। अफसरों के मुताबिक 16 जून को शाला प्रवेश उत्सव के दिन ही बच्चों को सीधे तैयार यूनिफॉर्म के दोनों सेट मिल सकें। इस बार छत्तीसगढ़ सरकार ने नया ड्रेस कोड भी लागू किया है, जिससे सरकारी स्कूलों के बच्चों को नए सत्र के पहले ही दिन से एक नया और एक समान लुक देखने को मिलेगा। राज्य सरकार ने यूनिफॉर्म तैयार करने का जिम्मा प्रदेश के 2,001 महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपा है। इससे ग्रामीण और स्थानीय महिलाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिला है। अधिकृत सूत्रों के अनुसार बस्तर संभाग में 8 लाख 16 हजार 692 यूनिफॉर्म की मांग थी, जहां अब तक शत-प्रतिशत (100′) सप्लाई पूरी हो चुकी है। सरगुजा संभाग में 8 लाख 4 हजार 130 यूनिफॉर्म की शत-प्रतिशत आपूर्ति कर दी गई है। बिलासपुर संभाग में 6 लाख 52 हजार 876 यूनिफॉर्म की मांग के अनुसार पूरी सप्लाई हो चुकी है। दुर्ग संभाग में कुल 10 लाख 17 हजार 697 गणवेश की मांग है, जिसमें से तेजी से तैयार कर खेप भेजी जा रही है।


Share

Check Also

रायपुर@ अतिथि व्याख्याताओं के लिए नई नीति लागू

Share 11 माह सेवा और 2000 प्रतिदिन मानदेय का प्रावधान,पीरियड आधारित व्यवस्था खत्म,11 वैतनिक अवकाश …

Leave a Reply