Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया सप्लीमेंट्री परीक्षा का टाइम टेबल

Share

8 जुलाई से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं
रायपुर,02 जून 2026। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने साल 2026 की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी द्वितीय मुख्य/अवसर (सप्लीमेंट्री) परीक्षा की समय-सारिणी जारी कर दी है। मंडल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दोनों परीक्षाएं जुलाई में आयोजित होंगी। हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा 8 जुलाई 2026 से शुरू होगी और 22 जुलाई 2026 तक चलेगी। हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा 9 जुलाई 2026 से शुरू होकर 21 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी। दोनों परीक्षाओं का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक निर्धारित किया गया है। मंडल ने बताया कि विषयवार विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। परीक्षार्थी विस्तृत टाइम टेबल देखकर अपनी तैयारी की योजना बना सकते हैं। मुख्य परीक्षा में असफल रहे या अंक सुधारने का अवसर चाहने वाले विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षा महत्वपूर्ण होगी। बोर्ड ने छात्रों से निर्धारित तिथियों के अनुसार परीक्षा की तैयारी करने और नियमित रूप से मंडल की वेबसाइट पर अपडेट देखने की अपील की है।


Share

Check Also

सीतापुर@ जहरीली शराब ने छीनी बेटे की जान

Share ,सदमे में मां ने भी तोड़ा दमसीतापुर,02 जून 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के सीतापुर …

Leave a Reply