Breaking News

महासमुंद@महासमुंद पुलिस ने पकड़ा 600 किलो गांजा

Share


मशीनरी के कार्टूनों में छिपाकर ले जा रहे थे,एक गिरफ्तार,3.12 करोड़ की संपत्ति जब्त
महासमुंद,30 मई 2026। महासमुंद पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए 600 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इससे पहले 8 मई को एंबुलेंस से 77 किलो और 7 मई को पिकअप वाहन से 1.14 करोड़ रुपए मूल्य का गांजा बरामद किया गया था। अब कंपनी की मशीनरी और कार्टूनों के बीच छिपाकर ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाए जा रहे 6 क्विंटल गांजे को पकड़कर पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में गांजा, वाहन, मोबाइल और नकदी समेत कुल 3 करोड़ 12 लाख 15 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ओडिशा सीमा से लगे अंतरराज्यीय मार्गों और अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि लाल रंग की टाटा माजदा (एमएच-46सीयू-6060) में कंपनी के सामान की आड़ में गांजा भरकर महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है।
ओडिशा से ठाणे तक था तस्करी का नेटवर्क : पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह गांजा ओडिशा के बौद्ध जिले से लेकर महाराष्ट्र के ठाणे जिले तक पहुंचाने जा रहा था। पुलिस का मानना है कि तस्करी के इस नेटवर्क में कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। तस्करों ने वाहन को काले रंग के त्रिपाल से ढंक रखा था,ताकि बाहर से देखने पर यह सामान्य मालवाहक वाहन लगे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 600 किलोग्राम गांजा (अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये), टाटा माजदा वाहन (करीब 12 लाख रुपये), एक मोबाइल फोन (5 हजार रुपये) और 10 हजार रुपये नकद जब्त किया है। कुल जब्त संपत्ति का मूल्य 3 करोड़ 12 लाख 15 हजार रुपये आंका गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(द्बद्ब)(सी) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।


Share

Check Also

बैकुंठपुर/कोरिया@कटोरा पंचायत में हैंडपंप का जल खेल,मंदिर,राशन दुकान और सड़क छोड़ सीधे पहुंचा निजी खेतों में पानी

Share शासकीय योजना या निजी सिंचाई मिशन? कटोरा पंचायत में हैंडपंप खनन पर उठे गंभीर …

Leave a Reply