Breaking News

रायपुर@नंदनवन और जंगल सफारी रहेंगे बंद,वन्य प्राणियों की सुरक्षा को लेकर लिया फैसला

Share


रायपुर,27 मई 2026। नंदनवन ओर जंगल सफारी में बढ़ती गर्मी और नौतपा के असर को देखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है। प्रशासन ने अत्यधिक तापमान और वन्य प्राणियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जंगल सफारी को दो दिनों के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया है। जारी निर्देश के मुताबिक 28 और 29 मई को नंदनवन जंगल सफारी पर्यटकों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान पर्यटक सफारी भ्रमण और वन्य जीवों का दीदार नहीं कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्म हवाओं का असर वन्य प्राणियों पर भी पड़ रहा है। इसी वजह से प्रबंधन ने एहतियातन यह निर्णय लिया है ताकि जानवरों को गर्मी से राहत मिल सके और उनके स्वास्थ्य पर विपरीत असर न पड़े। प्रबंधन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे सफारी भ्रमण की योजना बनाने से पहले जारी निर्देशों की जानकारी जरूर लें। गर्मी कम होने के बाद सफारी को फिर से सामान्य रूप से खोला जाएगा।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply