Breaking News

रायपुर@भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी करने वाला गिरफ्तार..नितिन नवीन का पीए बनकर मांगे थे पैसे

Share


रायपुर,27 मई 2026। पुलिस ने एमएलए पुरंदर मिश्रा ठगी मामले में खुलासा किया है, पुलिस के अनुसार प्रार्थी ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराया की जगन्नाथ मंदिर गायत्री नगर थाना में रहता है एवं मंदिर में ही सेवा काम करता है। 24.05.2026 को रात करीब 08ः24 बजे प्रार्थी के मोबाईल पर कॉल आया जो स्वयं को नीतिन नवीन जी का पी0ए0 कहकर प्रार्थी से तुरंत पैसो की अत्यंत आवश्यकता है कहकर प्रार्थी से पैसे की मांग किया दोबारा प्रार्थी को दूसरे नंबर पर कॉल आने पर में उसके द्वारा मोबाइल नंबर के धारक द्वारा भेजे गए स्कैनर पर 10,000/- रुपये जिसमे उसका नाम कामिनी बेहरा दिख रहा था पर फोन पे कर दिया था , इसके बाद अज्ञात मोबाइल नंबर के धारक द्वारा बार-बार फोन करके और पैसे की मांग कर रहा था जिस पर प्रार्थी द्वारा घटना के संबंध में अन्य व्यक्तियों से बात करने पर उनके द्वारा ठगी होना बताया गया । जिस अज्ञात मोबाइल नंबर के धारक के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान अज्ञात मोबाइल नंबर धारक व्यक्ति का पतासाजी करते हुए तकनीकी साक्ष्यों से उक्त मोबाइल नंबर के धारक को सहदेव मलिक पिता स्वं महानी मलिक उम्र 35 साल निवासी- तालदा थाना अतरंगा जिला पुरी उडीसा के रूप में चिन्हित किया गया। जिसकी टीम के सदस्यों द्वारा पतासाजी करते हुए उड़ीसा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया गया है।


Share

Check Also

कोरिया@ उत्तर छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज,भारी बारिश का अलर्ट…

Share बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र का असर,बीते को अत्यधिक बारिश की …

Leave a Reply