Breaking News

मनेंद्रगढ़/रायपुर@ भाजपा के ‘ऑडियो वॉर’ में कांग्रेस की एंट्री

Share

चरणदास महंत का तंज…रेणुका सिंह को कम से कम डिप्टी सीएम तो बनाइए…
मनेंद्रगढ़/रायपुर,26 मई 2026 (घटती-घटना)।
छत्तीसगढ़ भाजपा में कथित वायरल ऑडियो को लेकर चल रहा सियासी घमासान अब और तेज हो गया है,पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो को लेकर मचे विवाद में अब कांग्रेस ने भी खुलकर एंट्री कर ली है,नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह से जुड़े कथित ऑडियो और भाजपा की अंदरूनी राजनीति पर बड़ा बयान देकर राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। चरणदास महंत ने तंज भरे अंदाज़ में कहा कि वे रेणुका सिंह को धन्यवाद देना चाहते हैं, उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कहा था कि यदि रेणुका सिंह को मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया,तो कम से कम उन्हें उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी जरूर दी जानी चाहिए, महंत ने कहा कि जिस सोच के साथ रेणुका सिंह को दिल्ली से छत्तीसगढ़ की राजनीति में लाया गया, उसी हिसाब से उन्हें महत्व मिलना चाहिए था, दरअसल शनिवार को वायरल हुए पहले कथित ऑडियो में रेणुका सिंह के नाम से यह दावा सामने आया था कि अगली बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और भूपेश बघेल फिर मुख्यमंत्री बनेंगे, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए महंत ने मुस्कुराते हुए संतोष जताया, जिससे राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं,जब महंत से यह पूछा गया कि क्या यह पूरा विवाद रेणुका सिंह की राजनीतिक उपेक्षा और नाराजगी का परिणाम है, क्योंकि 2023 विधानसभा चुनाव के बाद उनका नाम मुख्यमंत्री पद की दौड़ में प्रमुखता से सामने आया था लेकिन बाद में उन्हें मंत्रिमंडल में भी जगह नहीं मिली, तब उन्होंने बेहद सधे अंदाज में कहा मैं इस विषय पर इससे ज्यादा कुछ नहीं बोलूंगा, प्रदेश में पहले से ही मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की चर्चाएं चल रही हैं, ऐसे में भाजपा के भीतर कथित ऑडियो विवाद ने विपक्ष को सरकार को घेरने का नया मुद्दा दे दिया है, हालांकि रेणुका सिंह ने मुंबई से जारी अपने बयान में वायरल दोनों ऑडियो को पूरी तरह फर्जी और एआई जनरेटेड बताया है, उन्होंने इस मामले में सोनहत थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है, फिलहाल कांग्रेस के तंज और भाजपा के भीतर बढ़ती चर्चाओं के बीच यह मामला आने वाले दिनों में प्रदेश की राजनीति को और गर्मा सकता है।
वैधानिक स्पष्टीकरण- वायरल ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, संबंधित पक्षों के बयानों और मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम के आधार पर यह खबर तैयार की गई है।


Share

Check Also

प्रतापपुर@ प्रतापपुर में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान जारी

Share मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य शिक्षा और उपचार सामग्रीप्रतापपुर,26 मई 2026 (घटती-घटना)। राष्ट्रीय …

Leave a Reply