Breaking News

दुर्ग@एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत,बेड पर बच्चे के और फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव…

Share


दुर्ग,22 मई 2026। क्षेत्र के आर्य नगर में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई,जब एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे शामिल हैं। चारों के शव उनके ही मकान में मिले हैं। मिली जानकारी के अनुसार घर के मुखिया गोविंद साहू (45 वर्ष) और उनकी पत्नी चंचल साहू (40 वर्ष) के शव अलग-अलग फांसी के फंदों पर लटके मिले। वहीं उनकी बेटी दृष्णा साहू (13 वर्ष) और बेटा यशांत साहू (11 वर्ष) बिस्तर पर मृत अवस्था में पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है,जिसमें पारिवारिक विवाद का उल्लेख किया गया है। फिलहाल पुलिस नोट की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में आर्थिक तंगी और पारिवारिक तनाव को घटना की बड़ी वजह माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह काफी देर तक घर से कोई हलचल नहीं होने पर पास में रहने वाली गोविंद साहू की मां ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा हल्का धक्का देने पर खुल गया। अंदर का दृश्य देखकर वह चीखते हुए बाहर निकलीं। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूत्रों के अनुसार,दोनों बच्चों के गले में दबाव के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि बच्चों को पहले नींद की दवा दी गई और बाद में उनकी हत्या कर दी गई। इसके बाद दंपति ने आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होने की बात कह रही है।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply