Breaking News

गरियाबंद@75 लाख की गांजा बरामद,तस्करों के भागने की कोशिश को महासमुंद पुलिस ने किया नाकाम

Share

गरियाबंद,22 मई 2026। जिले की देवभोग पुलिस ने फिल्मी अंदाज में घेराबंदी कर दो स्विफ्ट कारों से करीब 75 लाख रुपये कीमत का डेढ़ क्विंटल गांजा बरामद किया है। इस मामले में एक नाबालिग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े जाने के डर से तस्करों ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की,लेकिन कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई और पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा। मिली जानकारी के अनुसार,तस्करों ने ओडिशा से गांजा भरने के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए अपनी गाडि़यों की मध्य प्रदेश की नंबर प्लेट निकालकर छत्तीसगढ़ की नंबर प्लेट लगा दी थी,लेकिन देवभोग पुलिस को इसकी पुख्ता सूचना पहले ही मिल चुकी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी की। थाना प्रभारी फैजुल हुदा शाह ने बताया कि नाकाबंदी देखकर आरोपियों को भनक लग गई और उन्होंने भागने की कोशिश की। इस दौरान रोकने का प्रयास कर रहे पुलिसकर्मियों के ऊपर ही तस्करों ने गाड़ी चढ़ाने की कोशिश भी की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा करने के लिए अलग-अलग टीमें बनाईं। पुलिस से बचने के लिए तेज रफ्तार में भाग रही तस्करों की दोनों स्विफ्ट कारें अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गईं, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर पांचों को हिरासत में ले लिया। कारों की तलाशी लेने पर उसमें से डेढ़ क्विंटल गांजा बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 75 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी मध्य प्रदेश के गांधी नगर और साजनाबाद जिले के रहने वाले हैं। पकड़े गए तस्करों में एक नाबालिग है,जबकि अन्य 4 आरोपियों की उम्र 22 से 26 साल के बीच है।


Share

Check Also

राजपुर@ सौर ऊर्जा स्टार्टर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Share ,चोरी का सामान बरामदराजपुर,22 मई 2026 (घटती-घटना)। थाना राजपुर पुलिस ने सौर ऊर्जा पम्प …

Leave a Reply