Breaking News

रायपुर@पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरीः नया रायपुर जंगल सफारी में शुरू हुई इलेक्टि्रक सफारी और बोटिंग

Share


रायपुर,22 मई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नया रायपुर स्थित नंदनवन जू एवं जंगल सफारी में अत्याधुनिक इलेक्टि्रक वाहनों और नई बोटिंग सेवाओं का भव्य शुभारंभ किया गया है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज हरी झंडी दिखाकर इन पर्यावरण-हितैषी सुविधाओं को आम जनता के लिए समर्पित किया। यह शुरुआत छत्तीसगढ़ के पर्यटन क्षेत्र को वैश्विक मानचित्र पर आधुनिक और ग्रीन टूरिज्म के रूप में स्थापित करेगी। जंगल सफारी में शत-प्रतिशत इको-फ्रेंडली वाहनों के चलने से जहां वन्यजीवों को ध्वनि और वायु प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी,वहीं स्थानीय स्तर पर महिलाओं और युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।


Share

Check Also

कोरिया@ उत्तर छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज,भारी बारिश का अलर्ट…

Share बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र का असर,बीते को अत्यधिक बारिश की …

Leave a Reply