Breaking News

रायपुर@रायपुर के डॉन रवि साहू की 7.66 करोड़ की संपत्ति सीज

Share


रायपुर,21 मई 2026। रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी और सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर रवि साहू और उसके परिवार की लगभग 7 करोड़ 66 लाख रुपये की चल-अचल संपत्तियों को स््रस्नश्वरू्र/हृष्ठक्कस् ्रष्ह्ल के तहत फ्रीज कर दिया गया है। इस कार्रवाई को सक्षम प्राधिकारी, मुंबई द्वारा भी कन्फर्म कर दिया गया है, जिसके बाद संपत्तियों पर पूरी तरह से कानूनी रोक लग गई है। आरोपी रवि साहू,निवासी गांधीनगर कालीबाड़ी रायपुर, पहले ही एक बड़े गांजा तस्करी मामले में दोषी पाया जा चुका है। उसके खिलाफ 17 किलो 882 ग्राम गांजा तस्करी का मामला दर्ज था,जिसमें विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने उसे 10 वर्ष के सश्रम कारावास और 1 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। यह मामला लंबे समय से जांच और कानूनी प्रक्रिया में था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि रवि साहू के साथ-साथ उसके परिवार के सदस्य भी इस संपत्ति मामले में शामिल हैं। जांच के दायरे में उसकी पत्नी शशि साहू और पुत्र को भी रखा गया है। इनके नाम पर रायपुर और अभनपुर क्षेत्र में कृषि भूमि,मकान,भवन और कमर्शियल वाहन जैसी कई संपत्तियां पाई गई हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ आदिवासी कला केंद्र मैदान को व्यावसायिक परिसर में बदलने का विरोध

Share छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने राज्यपाल,मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन….-संवाददाता-अम्बिकापुर,31 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply