Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ 12वीं पेपर लीक मामला….

Share


शिक्षक ने हाथ से लिखकर तैयार किया प्रश्न पत्र फिर 3000 में कांग्रेस नेता को बेचा,तीन गिरफ्तार
रायपुर,21 मई 2026। हिंदी पेपर लीक मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। बेमेतरा के एक स्कूल में पदस्थ पीटीआई शिक्षक ने हाथ में लिखकर प्रश्न पत्र तैयार किया था और फिर वाट्सऐप के माध्यम से कांग्रेस नेता को 3 हजार में बेचा था। आरोपियों की पहचान बेमेतरा निवासी शिक्षक जवाहर लाल और विकास सेन के रूप में हुई है। दरअसल,माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की कक्षा 12वीं के वार्षिक परीक्षा के हिन्दी प्रश्न पत्र परीक्षा के पहले ही उजागर होने पर 17 मार्च को थाना सिटी कोतवाली में 130/2026 अंतर्गत छत्तीसगढ़ सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2008 (अनुचित साधनों का निवारण) की धारा 4,5,10 एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 316 भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज किया गया है।
पेपर लीक मामले को गंभीरता से लेते हुए रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने गंभीरता से लिया और मध्य जोन ष्ठष्टक्क उमेश प्रसाद गुप्ता, एडीसीपी तारकेश्वर पटेल, ्रष्टक्क कोतवाली को जाँच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कमिश्नर द्वारा स्पेशल टीम का गठन किया गया। जाँच में जिस हिन्दी प्रश्नपत्र के हाथ से लिखी प्रति को व्हाट्सएप के माध्यम से शेयर किया गया था। मामले में प्रदेश के विभिन्न शहर, गांव जाकर छात्रों-व्यक्तियों से पूछताछ की गई। इस दौरान पता चला कि आरोपी वेणु कुमार जंघेल द्वारा 12वीं के एक छात्र को व्हाट्सएप के माध्यम से हिन्दी पेपर दिया गया था। इसके एवज में आरोपी वेणु कुमार जंघेल ने 3 हजार रूपये आनलाईन लिया था। इसकी पुष्टि वेणु जंघेल के बैंक खाते से हुई है। आरोपी वेणु जंघेल से हुई पूछताछ के आधार पर पेपर के उजागर होने के पीछे के अन्य लोगों में विकास सेन ग्राम बोरतरा जिला बेमेतरा व हायर सेकंडरी स्कूल, ग्राम बोरतरा जिला बेमेतरा छ.ग. के पीटीआई जवाहर लाल कुर्रे को थाना तलब कर पूछताछ किया गया। दोनों से पूछताछ में सामने आया की वेणु जंघेल व विकास सेन को जवाहर कुर्रे द्वारा 12वी की हिन्दी का हस्तलिखित प्रश्नपत्र दिया गया था। इसे जवाहर लाल कुर्रे ने भी स्वीकार किया। जवाहर कुर्रे को प्रश्नपत्र कहां से मिला था, इस संबंध में विवेचना की जा रही है। अपराध में शामिल होने की बात स्वीकार करने पर दोनों को गिरफ्तार किया गया।
अब तक गिरफ्तार आरोपी

  1. वेणु कुमार जंघेल पिता हरीश चंद्र जंघेल उम्र 19 वर्ष निवासी हाई स्कूल के पास ग्राम बोरतरा, साजा जिला बेमेतरा हाल लक्ष्मी चौक, गोकुल नगर,थाना गुढि़यारी, जिला रायपुर।
  2. जवाहर लाल कुर्रे पिता स्व. श्री उदय राम कुर्रे उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बीजा,ब्लॉक साजा जिला बेमेतरा।
  3. विकास सेन पिता संतोष सेन उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम बोरतरा, ब्लॉक साजा जिला बेमेतरा।

Share

Check Also

सूरजपुर@ सुशासन तिहार में घोषणाओं की बरसात

Share समस्याओं का ‘तत्काल समाधान’ और मंच से विकास का महाउत्सवचंदौरा शिविर में मंत्री बोले-हर …

Leave a Reply