Breaking News

दुर्ग-भिलाई@पीएम मोदी सलाह देकर विदेश चले गए : भूपेश

Share


बीजेपी संगठन में बदलाव पर कहा…दूध की मक्खी की तरह बाहर फेंके गए बृजमोहन-रामविचार
दुर्ग-भिलाई,15 मई 2026। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई में कहा कि पेट्रोल-डीजल के संकट बीच पीएम मोदी सलाह देकर विदेश चले गए। उन्होंने कहा कि फ्यूल स्टेशनों पर कतारें लगी हुई है। कई पेट्रोल पंप ड्राई पड़े हैं और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार सुशासन त्योहार बना रही है। भूपेश बघेल ने कहा कि यह स्थिति वैसी ही है, जैसे कोरोना काल में नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम और मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने तक लॉकडाउन नहीं लगाया गया था। इसके साथ ही हाल ही में बीजेपी के संगठनात्मक फेरबदल पर पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा ने अपने पुराने नेताओं को दूध की मक्खी की तरह निकालकर फेंक दिया है। उन्होंने कृषि मंत्री और रायपुर सांसद का नाम लेते हुए कहा कि कोर कमेटी ने न रामविचार नेताम हैं,न बृजमोहन हैं। भूपेश बघेल ने राज्य सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को नंबर देने से पहले यह स्पष्ट होना चाहिए कि वास्तव में सरकार चला कौन रहा है। उन्होंने कहा कि यह समझ नहीं आ रहा है कि शासन मंत्रिमंडल चला रहा है या अधिकारी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ आदिवासी कला केंद्र मैदान को व्यावसायिक परिसर में बदलने का विरोध

Share छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने राज्यपाल,मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन….-संवाददाता-अम्बिकापुर,31 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply