Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल बोर्ड के रिजल्ट जारी

Share


12वीं में 71′ और 10वीं में 58.39′ स्टूडेंट्स पास,दोनों कक्षाओं में लड़कियां आगे रहीं

रायपुर,14 मई 2026। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बुधवार को छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन स्कूल की ओर से आयोजित हाई स्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) मुख्य परीक्षा मार्च-अप्रैल 2026 के परिणाम घोषित किए। इस साल 12वीं का ओवरऑल रिजल्ट 71′ रहा,जबकि 10वीं में 58.39′ स्टूडेंट्स पास हुए। दोनों ही परीक्षाओं में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए लड़कों से अधिक पास प्रतिशत दर्ज किया। 12वीं में लड़कियों का रिजल्ट 72.17′ और लड़कों का 70.01′ रहा। वहीं 10वीं में छात्राओं का पास प्रतिशत 59.82′ और लड़कों का 57.43′ दर्ज किया गया। 12वीं में कुल 40,256 स्टूडेंट्स ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 38,683 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें कुल 24,823 स्टूडेंट्स पास हुए और ओवरऑल पास प्रतिशत 71′ दर्ज किया गया। लड़कियों का रिजल्ट 72.17′ रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 70.01′ दर्ज हुआ। यानी लड़कियां 2.16′ की बढ़त के साथ आगे रहीं।


Share

Check Also

सूरजपुर@ विश्व रक्तदाता दिवस : कलेक्टर ने किया रक्तदान 29 बार रक्तदान कर मिसाल बने महेश कुमार दोहरे

Share जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित,जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा-संवाददाता-सूरजपुर,14 जून …

Leave a Reply