Breaking News

रायपुर@रायपुर के लक्ष्य ज्वेलर्स में 1 करोड़ की चोरी

Share


देर-रात चोरों ने सोने-चांदी के जेवर किए पार
रायपुर,11 मई 2026। रायपुर में लक्ष्य ज्वेलर्स में भारी मात्रा में ज्वेलरी की चोरी हुई है। शनिवार देर-रात चोरों ने ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाते हुए करीब एक करोड़ रुपए के जेवरात पार कर दिए। घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, शनिवार और रविवार की रात करीब 12ः30 बजे चोर लक्ष्य ज्वेलरी शॉप में घुसे और दुकान से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। रविवार को दुकान बंद होने के कारण इसकी जानकारी कारोबारी को नहीं हुई। सोमवार सुबह शॉप खोलने पर चोरी का पता चला।
मौके पर पहुंची पुलिस और क्राइम ब्रांच : सूचना मिलने के बाद खम्हारडीह थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जिससे चोरी से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा सकें। फिलहाल मामले की जांच जारी है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@सेठ बसंत लाल मार्ग पर तेजाब से भरा केन गिरा,मची अफरा-तफरी, कुछ देर ठप रहा आवागमन

Share अम्बिकापुर,11 मई 2026 (घटती-घटना)। सेठ बसंत लाल मार्ग पर सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप …

Leave a Reply