Breaking News

नारायणपुर@छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के जंगल से बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

Share

नारायणपुर,09 मई 2026। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ अंतर्गत कोहकामेटा थाना क्षेत्र के ग्राम टोके उपरपारा में बीएसएफ जवानों को जंगल में सर्चिंग के दौरान बंदूक,कारतूस और बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए हैं। नारायणपुर पुलिस अधीक्षक ने इसकी पुष्टि की है। नारायणपुर पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुडि़या ने शनिवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताशा कि 135वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने डीमाइनिंग और सर्चिंग अभियान के दौरान सटीक खुफिया सूचना के आधार पर ग्राम टोके उपरपारा के घने जंगलों में शुक्रवार को सर्च ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को बड़ी मात्रा में नक्सलियों का डंप बरामद हुआ है। बरामद सामग्री में .315 राइफल, 12 बोर राइफलें, बैरल ग्रेनेड लॉन्चर,जिंदा कारतूस,विस्फोटक सामग्री, डेटोनेटर, ट्रिगर मैकेनिज्म और संचार उपकरण बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अबूझमाड़ से नक्सलवाद के खात्में के बाद नक्सलियों के छिपाकर रखे गये डंप को बरामद करने के लिए नारायणपुर के घने जंगलों में लगातार चलाए जा रहे अभियानों से नक्सली डंप बरामद करने में सफलता मिल रही है। बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।


Share

Check Also

सूरजपुर@ विश्व रक्तदाता दिवस : कलेक्टर ने किया रक्तदान 29 बार रक्तदान कर मिसाल बने महेश कुमार दोहरे

Share जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित,जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा-संवाददाता-सूरजपुर,14 जून …

Leave a Reply