Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत अब घर बैठे मिलेगा नया बिजली कनेक्शन

Share


रायपुर,08 मई 2026। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधा शुरू की है। अब नए बिजली कनेक्शन के लिए लोगों को बिजली दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। विभाग ने 1 अप्रैल 2026 से नई बिजली कनेक्शन प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ता घर बैठे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, ‘मोर बिजली’ मोबाइल एप और कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। विभाग का कहना है कि इस पहल से प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और आसान होगी। बिजली कंपनी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन मिलने के बाद आगे की सभी कार्रवाई विभागीय स्तर पर की जाएगी। वहीं जो लोग ऑफलाइन आवेदन जमा करेंगे, उनके आवेदन को संबंधित वितरण केंद्र, जोन या उपसंभाग कार्यालय के हेल्प डेस्क पर ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी या इंजीनियर आवेदक के मोबाइल नंबर से आवेदन पंजीकृत करेंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अब सभी नए बिजली कनेक्शन के आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए उपभोक्ताओं से आधिकारिक प्लेटफॉर्म का उपयोग करने की अपील की गई है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@अजिरमा में 25 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन,ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 मई 2026 (घटती-घटना)। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-01 अंतर्गत ग्राम पंचायत अजिरमा के बंगालीपारा …

Leave a Reply