Breaking News

रायपुर@छात्र संघ चुनाव को लेकर एनएसयूआई का सीएम हाउस घेराव

Share


पुलिस से झूमाझटकी,कई गिरफ्तार,देवेंद्र यादव बोले…जेल जाओगे तो सांसद-विधायक बनोगे
रायपुर,07 मई 2026। रायपुर में एनएसयूआई ने छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर सीएम हाउस का घेराव किया। अलग-अलग जिलों से कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे,महिला थाना चौक के पास बने मंच में सभी इकट्ठे हुए और घेराव के लिए निकले। आंदोलन को देखते हुए सीएम हाउस के आसपास 4 लेयर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रदर्शनकारी जब बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस बीच झूमाझटकी की स्थिति बनी। आरोप है कि एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पुलिस वालों पर डंडे फेंके। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि एनएसयूआई के छात्र बड़े वोट से चुनाव जीतेंगे, इस डर से सरकार चुनाव नहीं करा रही है। विधायक देवेंद्र यादव ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं से कहा कि जेल जाओगे तो सांसद विधायक बनोगे, सरकार से लड़ने के लिए संघर्ष करो। घेराव के दौरान पुलिस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी हुई। आखिरी सुरक्षा बैरिकेडिंग के पास पहुंचने से पहले कई नेता गिरफ्तार किए गए हैं।
एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले…
सामने आए और सत्ता को चुनौती दें…

एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा- 2018 में राजस्थान यूनिवर्सिटी का अध्यक्ष बना। उसके बाद राष्ट्रीय महासचिव बना। फिर राजस्थान एनएसयूआई का अध्यक्ष बना और अब राष्ट्रीय अध्यक्ष मुझे बनाया गया। मेरे मां बाप मजदूरी करते हैं। जिनके परिवार के लोग दूर दूर तक राजनीति में नहीं है, कांग्रेस पार्टी उन्हें भी मौका देती है। राहुल गांधी चाहते हैं आप लोग भी आए और इस सत्ता को चुनौती दें।
देवेंद्र यादव बोले…जेल जाओगे तो सांसद विधायक बनोगे
कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने कहा- विनोग जाखड़ जेल गए तो राहुल गांधी ने उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया। आप जेल जाकर लड़ो, राहुल गांधी आपको भी देख रहे हैं। आने वाले समय में विधायक सांसद बनोगे, अपना सपना साकार करोगे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ थाने के सामने महिला अधिकारी से चेन स्नेचिंग बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को दी खुली चुनौती

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं एक बार फिर सिर …

Leave a Reply