Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ में 43 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर

Share


7 जिलों के कलेक्टर बदले,विश्वदीप को बीजापुर की जिम्मेदारी
रायपुर,06 मई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने 43 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। कई अहम विभागों के प्रमुख बदले गए हैं और 7 जिलों में नए कलेक्टरों की तैनाती की गई है। जारी आदेश के अनुसार, अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का प्रभार दिया गया है, जबकि मनोज कुमार पिंगुआ को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निहारिका बारिक को गृह एवं जेल विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। शहला निगार को महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सचिव स्तर पर भी बड़े बदलाव किए गए हैं। डॉ. रोहित यादव को वित्त विभाग, कमलप्रीत सिंह को स्कूल शिक्षा विभाग और परदेशी सिद्धार्थ कोमल को कृषि विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सारांश मित्तर को ष्टक्रश्वष्ठ्र का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाते हुए ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कोरिया में पुष्पा साहू, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में संतन देवी जांगड़े, सूरजपुर में रेना जमील और बीजापुर में विश्वदीप को नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पद्मिनी भोई साहू को कलेक्टर बनाया गया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ थाने के सामने महिला अधिकारी से चेन स्नेचिंग बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को दी खुली चुनौती

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं एक बार फिर सिर …

Leave a Reply