रायपुर,18 अप्रैल २0२6। एसीबी ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित आईएएस समीर विश्नोई की करोड़ो रूपये कीमत की संपत्तियां अटैच की है। इससे पहले निलंबित रानू साहू, सौम्या चौरसिया की भी संपत्ति अटैच की जा चुकी हैं। मिली जानकारी के मुताबिक जब्त संपत्तियां समीर विश्नोई और उनकी पत्नी प्रीति विश्नोई के नाम करीब 15 से 20 करोड़ रुपयों की बेनाम संपत्तियां अटैच की गई है। सरकारी अधिकारी होने के कारण एसीबी/ईओडब्ल्यू ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज करने के बाद जांच में खुलासा हुआ है कि कि जब्त संपत्तियां समीर विश्नोई पत्नी प्रीति विश्नोई के नाम 3 से 4 फर्म बनाकर अवैध राशि से खरीदी गई थी। इनमें महासमुंद में 22 एकड़ जमीन, नया रायपुर स्थित बेशकीमती जमीन,गायत्री नगर स्थित मकान समेत कई बेनामी संपत्तियां सीज कर ली गई है। जांच में सामने आया कि ज्यादातर संपत्तियां रिश्तेदारों और पत्नी के नाम अवैध निवेश से खरीदी गई थी जिन्हें जब्त किया गया है। बता दे कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश में बड़े पैमाने पर बहुचर्चित कोयला घोटाला हुआ था जिसमें सौम्या चौरसिया के निर्देश पर समीर विश्नोई के द्वारा ही ऑनलाइन सिस्टम को ऑफलाइन सिस्टम में करके इस घोटाले को अंजाम दिया गया था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur