Breaking News

कवर्धा@कवर्धा में कर्ज के दलदल ने ली जान कारोबारी ने सपरिवार पिया जहर,हालत गंभीर

Share


कवर्धा,16 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ करोड़ों रुपये के उधार की वसूली न होने से तंग आकर एक प्रतिष्ठित कारोबारी ने अपनी जीवनलीला समाप्त करने का प्रयास किया। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लोहारा रोड स्थित भागो टोला के पास रहने वाले बिल्डिंग मटेरियल व्यापारी योगेश जैन ने अपनी पत्नी और दो बच्चों सहित जहर पी लिया। इस घटना ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है। वर्तमान में चारों की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है और वे एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर और चिकित्सा निगरानी में हैं। यह घटना 14 अप्रैल की मध्यरात्रि की है। करीब ढाई बजे योगेश जैन ने अपने बड़े भाई लक्ष्मीचंद को फोन किया और जो कुछ कहा उसे सुनकर भाई के पैरों तले जमीन खिसक गई। योगेश ने बताया कि उसने अपनी पत्नी सुमन जैन (37), बेटे प्रिंस (17) और बेटी तारिका (16) को कीटनाशक पिला दिया है और खुद भी जहर का सेवन कर लिया है। सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और अचेत अवस्था में पड़े चारों सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया।
तीन पन्नों का सुसाइड नोटः 5 करोड़ की उधारी का दर्दनाक खुलासा : घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को योगेश जैन द्वारा लिखा गया तीन पन्नों का एक विस्तृत सुसाइड नोट मिला है। इस नोट में कारोबारी ने अपनी आर्थिक तबाही का पूरा कच्चा चिट्ठा लिखा है। नोट के अनुसार, योगेश को अलग-अलग देनदारों से करीब 4 से 5 करोड़ रुपये वसूलने थे। सबसे बड़ा जिक्र ‘चार ट्रेडर्स’ के नाम पर हुए लेनदेन का है, जिसमें वर्ष 2020 से 2025 के बीच लगभग 3.20 करोड़ रुपये दिए गए थे। यह राशि वापस न मिलने के कारण कारोबारी का व्यापार और मानसिक संतुलन पूरी तरह डगमगा गया था। सुसाइड नोट और परिजनों के बयानों के अनुसार, ग्राम रेंगाखुर्द निवासी एक व्यापारी समसुद्दीन का नाम प्रमुखता से उभर कर आया है।



Share

Check Also

अंबिकापुर@ऑपरेशन तलाश एवं मुस्कान: 15 दिनों में 60 गुमशुदा बरामद

Share अम्बिकापुर,16 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।। सरगुजा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन तलाश एवं मुस्कान …

Leave a Reply