Breaking News

रायपुर@दीपक बैज बोले- प्रदेश में चल रहा है जंगलराज

Share

भैरमगढ़ में नाबालिग से गैंगरेप पर कांग्रेस ने गृह मंत्री से माफी की मांग की

रायपुर,13 अप्रैल 2026। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ में नाबालिग के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ती दुष्कर्म की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से माफी की मांग करते हुए आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में ‘जंगलराज’ जैसी स्थिति बन गई है। बैज ने कहा कि भैरमगढ़ की घटना सिर्फ एक उदाहरण है। दुर्ग, अंबिकापुर और रायपुर समेत कई जगहों पर लगातार रेप की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधों में भाजपा से जुड़े लोगों की संलिप्तता भी सामने आ रही है, जो गंभीर विषय है। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग को उसके ही परिचित ने बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले जाकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना 11 अप्रैल की रात की बताई जा रही है। पीडि़ता की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में अंकित परबुलिया, लक्ष्मीनाथ लेकाम, सुनील परबुलिया और जातवेद मोडि़याम शामिल हैं।


Share

Check Also

रायपुर@छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के 10 नए केस : मरीजों की संख्या 115 हुई,रायपुर में 3 नए संक्रमित,28 एक्टिव केस

Share रायपुर,30 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 का संक्रमण बढ़ रहा है। …

Leave a Reply