Breaking News

रायपुर@नगर निगम स्कूल के शिक्षकों के लिए वित्त विभाग ने जारी किया 8 करोड़ 80 रुपये

Share


रायपुर,13 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के नगम निगमों द्वारा संचालित स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। वित्त विभाग ने 8 करोड़ 80 लाख रुपये जारी किया है। लोक शिक्षण संचालनालय ने जिला शिक्षा अधिकारी अंबिकापुर, रायगढ़, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, धमतरी, जगदलपुर, बलौदाबाजार, मुंगेली एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़, को जारी पत्र में लिखा है, वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु नगर निगम शालाओं में कार्यरत् ई. संवर्ग के कर्मचारियों के वेतन भत्तों हेतु आबंटन की स्वीकृति वित्त विभाग से मिल गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट आबंटन की संसूचना जारी की गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रावधानित बजट से नगर निगम शालाओं में कार्यरत् ई. संवर्ग के कर्मचारियों के वेतन भत्तों के भुगतान हेतु कुल राशि रु. 8,80,00,000/- के आबंटन की स्वीकृति संलग्न बजट पत्र के अनुसार प्रदान की जाती है। उक्त आबंटन बजट शीर्ष ‘मांग संख्या 27 स्कूल शिक्षा 2202 साँमान्य शिक्षा (02) माध्यमिक शिक्षा (104) शिक्षक और अन्य सेवाएँ (7761) शिक्षकों का वेतन 14 सहायक अनुदान 001 स्थापना अनुदान’ के अंतर्गत विकलनीय होगा। डीपीआई ने लिखा है, उपरोक्तानुसार जारी आबंटन का आहरण करें, एवं अनुदान नियमों के अंतर्गत नगर निगम शालाओं में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन भत्तों के भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित करें।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ थाने के सामने महिला अधिकारी से चेन स्नेचिंग बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को दी खुली चुनौती

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं एक बार फिर सिर …

Leave a Reply