Breaking News

रायपुर@उत्कृष्ट खिलाड़ी सूची मामला…खेल मंत्री अरुण साव बोले…चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में,जल्द होगा निर्णय

Share


रायपुर,11 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले सैकड़ों खिलाड़ी पिछले 7-8 वर्षों से रोजगार के अभाव में संघर्ष कर रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि कई पदक विजेता खिलाड़ी आजीविका के लिए चाय ठेला, ई-रिक्शा चलाने और सब्जी बेचने तक को मजबूर हैं। इस मुद्दे को लल्लूराम डॉट कॉम द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद अब सरकार ने संज्ञान लिया है और प्रक्रिया में तेजी आने के संकेत मिले हैं। बता दें कि इस पूरे मामले में डिप्टी सीएम और खेल मंत्री अरुण साव ने स्पष्ट किया है कि उत्कृष्ट खिलाडि़यों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसके पूरा होते ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पात्र खिलाडि़यों को जल्द ही सम्मानित किया जाएगा। दरअसल, प्रदेशभर के पदक विजेता और अवॉर्ड प्राप्त खिलाडि़यों ने हाल ही में उपमुख्यमंत्री व खेल मंत्री अरुण साव से उनके नया रायपुर स्थित निवास पर मुलाकात की। इस दौरान खिलाडि़यों ने लंबे समय से लंबित उत्कृष्ट खिलाड़ी सूची जारी करने और राज्य खेल अलंकरण समारोह आयोजित करने की मांग रखी। खिलाडि़यों की बात सुनने के बाद खेल मंत्री ने आश्वासन दिया कि चयन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और जल्द ही मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर उत्कृष्ट खिलाडि़यों की घोषणा और सम्मान किया जाएगा। इसके बाद खिलाडि़यों का प्रतिनिधिमंडल खेल एवं युवा कल्याण विभाग, रायपुर भी पहुंचा,जहां खेल सचिव यशवंत कुमार, उपसंचालक रश्मि ठाकुर, रवि अग्रवाल सहित सभी जिलों के जिला खेल अधिकारी और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक के दौरान खिलाडि़यों ने उत्कृष्ट खिलाड़ी समिति की बैठक और पूरी प्रक्रिया की समयसीमा को लेकर सवाल उठाए।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply