रायपुर,10 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड की हिंदी की परीक्षा शुक्रवारको दोबारा हुई। प्रदेश के कुल 2.39 लाख छात्रों का नाम रजिस्टर्ड था, जिनमें से 2,36,821 छात्रों ने एग्जाम दिया, 2356 छात्र एब्सेंट रहे। इस दौरान नकल का एक भी केस नहीं बना। इस बार छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) पूरी तरह सतर्क नजर आया। गोपनीयता और सुरक्षा को देखते हुए प्रश्न पत्रों के पैकेट में वन टाइम लॉक सिस्टम लगाया गया था, वहीं पूरी सामग्री जीपीएस लॉक युक्त कंटेनर के जरिए भेजी गई थी। संभावना है कि इस व्यवस्था को आगामी परीक्षाओं में भी लागू किया जाएगा। इससे पहले पेपर लीक होने के बाद 12वीं हिंदी की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। छात्रों ने कहा- पिछले एग्जाम के मुकाबले इस बार पेपर सरल आया। री-एग्जाम की वजह से कुछ बच्चों को अपना समर वेकेशन पोस्टपोंड करना पड़ा। बच्चों का कहना पेपर लीक नहीं होना चाहिए था। माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि, परीक्षा के लिए 2395 सेंटर बनाए गए थे। परीक्षा सुबह 9ः00 बजे से शुरू हुई, जो दोपहर 12ः15 बजे तक चली। छात्रों को सुबह 9 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना तय रखा गया था। 9ः05 बजे उत्तर पुस्तिका मिली, 9ः10 बजे प्रश्नपत्र दिया गया और 9ः15 बजे से लिखना शुरू किया। एग्जाम सेंटर में निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर परीक्षा सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हुई। इसके अलावा कही कोई शिकायत नहीं मिली है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur