Breaking News

बालोद@बालोद मजिस्ट्रेट को जान से मारने की धमकी

Share


3 करोड़ फिरौती मांगी,लिखा…गलत आदेश देते हैं,लेटर भेजने वाले ने खुद को नक्सली बताया

बालोद,10 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में न्यायिक मजिस्ट्रेट और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी भरा पत्र डाक के जरिए भेजा गया है, जिसमें 3 करोड़ रुपए की फिरौती देने की बात लिखी है। मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है। लेटर भेजने वाले ने पत्र में ये भी लिखा है कि प्रशांत देवांगन रिश्वत लेकर गलत आदेश देते हैं और गरीबों को परेशान करते हैं। मजिस्ट्रेट को अपने पद का घमंड है। अगर मांगी गई राशि नहीं दी गई तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। इसके अलावा लेटर भेजने वाले खुद को नक्सली संगठन से जुड़ने का दावा किया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, प्रशांत कुमार देवांगन गुंडरदेही न्यायालय में पदस्थ प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट हैं। 27 मार्च (शुक्रवार) की दोपहर करीब 3ः25 बजे उनके दफ्तर में पोस्टमैन लिफाफा लेकर पहुंचा था। मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार देवांगन ने लिफाफा रिसीव किया। लिफाफा खोलने पर उसमें जान से मारने की धमकी,फिरौती और नक्सली संगठन होने का दावा जैसी बाते लिखी गई थी। साथ ही तीन करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई।
पैसे लेकर फाइल दबाने का आरोप : पत्र में मजिस्ट्रेट के दफ्तर के कर्मचारियों पर भी पैसे लेकर फाइल गायब करने और आम लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया गया है।
लिफाफा मिलने के 12 दिन बाद शिकायत : मामले की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रेट ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने बुधवार (8 अप्रैल) शाम करीब 5 बजे केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply