Breaking News

बालोद@बालोद में बड़ा हादसा : यात्रियों से भरी बस रेलवे ट्रैक पर गिरी,30 घायल

Share

बालोद,09अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र 2 में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरते हुए रेलवे ट्रैक तक जा पहुंची। हादसे के समय बस में करीब 30 यात्री सवार थे। घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।मिली जानकारी के अनुसार, पायल ट्रेवेल्स की बस दुर्ग से दल्लीराजहरा की ओर जा रही थी। कुसुमकसा और जमही टोल प्लाजा के बीच अचानक बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। इससे चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क से उतरकर खाई में गिरते हुए रेलवे ट्रैक तक पहुंच गई।हादसे के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार शुरू हो गई। घटना के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया।स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक, सभी घायलों की हालत अब खतरे से बाहर है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अगर हादसे के वक्त रेलवे ट्रैक पर ट्रेन गुजर रही होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। समय रहते राहत और बचाव कार्य होने से एक बड़ा नुकसान टल गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेलवे विभाग के साथ मिलकर ट्रैक को सुरक्षित कराया। बाद में क्रेन की मदद से बस को बाहर निकाला गया। यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply