Breaking News

महासमुंद@अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

Share


1.71 करोड़ का गांजा जब्त,5 आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद,09 अप्रैल 2026। जिले की सिंघोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गुरुवार 9 अप्रैल को पुलिस ने ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर नाकाबंदी कर करीब 1.71 करोड़ रुपये कीमत का गांजा जब्त किया और 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में भारी मात्रा में गांजा ओडिशा से छत्तीसगढ़ होते हुए महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एनएच-53 स्थित रेहटीखोल के पास घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान ट्रक के अंदर छिपाकर रखी गई 9 बोरियों से 3 क्विंटल 12 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में ट्रक चालक ने अपना नाम इम्तियाज खान (48) निवासी कर्नाटक और हेल्पर ने रवि प्रकाश राउतकर (45) निवासी मध्यप्रदेश बताया। दोनों के जवाब संदिग्ध पाए जाने पर सख्ती से पूछताछ की गई।पूछताछ में खुलासा हुआ कि गांजा ओडिशा के सोनपुर जिले से मुंबई ले जाया जा रहा था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने ओडिशा के बरहमपुर से तीन अन्य आरोपियों—जियाउल हक (सप्लायर), सुखविंदर उर्फ बुलबुल (ट्रांसपोर्टर) और नदीम अंसारी (सहयोगी)—को भी गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 312.590 किलोग्राम गांजा, एक ट्रक, एक कार और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 1.71 करोड़ रुपये आंकी गई है।मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी(2)(बी) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।यह पूरी कार्रवाई एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई से ओडिशा से महाराष्ट्र तक फैले बड़े तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply