Breaking News

रायपुर@बिजली कटौती का विरोध…कांग्रेस ने गुढियारी बिजली-ऑफिस घेरा

Share


सुबोध हरितवाल बोले…जनता की मूलभूत जरूरतों में से एक है बिजली,आपूर्ति नहीं होने पर होगा बड़ा आंदोलन

रायपुर,07 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बिजली कटौती और सहायता केंद्र में अनियमितता के विरोध में गुढियारी स्थित बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज करवाया। यह घेराव प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुबोध हरितवाल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता और गुढियारी के लोगों ने किया। सुबोध हरितवाल ने अधिकारियों को बाहर बुलाया और कहा कि मैं एसी कमरे में आकर बात नहीं करूंगा और उल्टा अधिकारियों को बाहर धूप में बुलाकर बात की। जिससे एसी में रहने वाले अधिकारी गर्मी से परेशान जनता की तकलीफ को महसूस कर सके।
बिना सूचना बिजली हो जाती है गुल : सुबोध हरितवाल ने बताया कि, रायपुर राजधानी होने बावजूद और राज्य में सरप्लस बिजली होने के बाद भी यहां पर लगातार बिजली कटौती जैसी समस्या से जनता को जूझना पड़ रहा है। अगर गुढियारी क्षेत्र की बात करे तो पिछले 5 दिनों से रोज रात बिजली बिना सूचना के गुल की जाती है। सुबह तक बिजली आने का कोई अंदेशा नहीं रहता और दुर्भाग्य ये है कि बिजली विभाग के सहायता केंद्र में फोन उठने वाला व्यक्ति गायब रहता है या तो फोन को उठाकर नीचे रख देता है। जिससे जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है और विभाग चैन की नींद सोता रहता है। सुबोध हरितवाल ने बताया कि, हमने अपनी मांगों से विभाग को रुबरु करवाते हुए जनता का विरोध दर्ज करवाया है। ये चेतावनी भी दी है कि व्यवस्था में यदि सुधार नहीं लाया गया तो उग्र आंदोलन होगा।
ये हैं प्रमुख मांगें…

  1. रातभर के लिए हो रही बिजली कटौती तत्काल रोकी जाए।
  2. लाइनमैन की व्यवस्था पर्याप्त हों जिससे काम तत्काल किया जा सके।
  3. फ्यूज और डीओ बदलने की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करने के लिए कर्मचारी भेजे जाए।
  4. ओवरलोड की वजह फेल हो रहे ट्रांसफार्मर की संख्या बढ़ाई जाए।
    अधिकारियों से मिला आश्वासन
    इस पर विभाग के उपस्थित अधिकारी एसई महेश ठाकुर और ईई रामकुमार साहू ने जनता को आश्वस्त किया है कि,जल्द से जल्द बिजली कटौती रुकेगी और साथ ही सहायता केंद्र ठेकेदार पर कार्रवाई भी की जाएगी।

Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply