Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ में डॉक्टरों के लिए बड़ा फैसला,पीजी अध्ययन अवकाश 2 से बढ़ाकर 3 वर्ष किया गया

Share

रायपुर,06 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सेवारत चिकित्सकों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पीजी पाठ्यक्रम हेतु अध्ययन अवकाश की अवधि 2 वर्ष से बढ़ाकर 3 वर्ष कर दी है। इस फैसले को प्रदेश के डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत और ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। इस निर्णय से राज्य के सैकड़ों चिकित्सकों को सीधा लाभ मिलने की संभावना है। राज्य सरकार के इस निर्णय का Chhattisgarh Doctor Federation ने स्वागत किया है। फेडरेशन का कहना है कि यह निर्णय लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों, संवाद और चिकित्सकों के हित में चलाए गए अभियान का परिणाम है। संगठन लगातार यह मांग उठा रहा था कि पीजी कर रहे डॉक्टरों को पर्याप्त अध्ययन अवकाश मिलना चाहिए, ताकि वे अपनी पढ़ाई और प्रशिक्षण को पूरी तरह पूरा कर सकें। फेडरेशन के अध्यक्ष Dr. Heera Singh Lodhi ने इस निर्णय पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सामूहिक प्रयासों की सफलता है।


Share

Check Also

लेख@ सरगुजिहा बोली का प्रथम महाकाव्य

Share राम हनुमान गोठ,अर्थात सरगुजिहा छत्तीसगढ़ी रमायनश्री बंशीधर लाल जो सामान्यतः बी0डी0लाल के में संबोधित …

Leave a Reply