Breaking News

दुर्ग-भिलाई@भिलाई में 2 स्टूडेंट्स ने लगाई फांसी

Share


11वीं की छात्रा ने लिखा-सॉरी मम्मी-पापा,अब कभी परेशान नहीं करूंगी
दुर्ग-भिलाई,04 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में शनिवार को 2 स्टूडेंट्स ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है। इसमें एक 11वीं की छात्रा वीणा ठाकुर है, जो अपने घर में फंदे पर झूलती मिली। उसने सुसाइड नोट में सॉरी मम्मी-पापा लिखा है और कहा कि,अब कभी परेशान नहीं करूंगी। मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है। वहीं,रूंगटा कॉलेज में बीसीए की पढ़ाई कर रहे 19 साल के छात्र ने भी सुसाइड कर लिया। मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है। दोनों ही मामले में आत्महत्या की वजह अब तक साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि बच्चों के सुसाइड मामले में जिले में 15 दिन में यह तीसरी घटना है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@भाजपा सरगुजा में नई जिम्मेदारियों का ऐलान,कार्यकर्ताओं में उत्साह

Share जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई,संगठन विस्तार और जनसंपर्क …

Leave a Reply