Breaking News

महासमुंद@पिकअप में छिपाकर ले जा रहे 2.14 करोड़ की अफीम पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Share


महासमुंद,02 अप्रैल 2026। एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हृ॥-53, रेहटीखोल के पास नाकाबंदी कर पिकअप वाहन (॥क्र46 स्न 4848) को रोकते हुए 1432 किलो अफीम पोस्त और दो मोबाइल फोन जब्त किए। अफीम की अनुमानित कीमत 2.14 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जबकि वाहन और मोबाइल की कीमत मिलाकर कुल 2.25 करोड़ रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरविंदर सिंह और सत्यवान वाल्मीकि (दोनों करनाल, हरियाणा) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि अफीम झारखंड के गुमला से रायपुर की ओर ले जाई जा रही थी। दोनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 18(ख) के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply