Breaking News

रायपुर@भू-माफियाओं पर बड़े एक्शन की तैयारी में निगम : अवैध प्लाटिंग वाली जमीन पर कार्रवाई के साथ अधिग्रहण भी करेगा रायपुर निगम

Share

रायपुर,31 मार्च 2026। राजधानी में अवैध प्लाटिंग करने वालों पर अब और सख्त कार्रवाई की तैयारी है। नगर निगम ऐसे मामलों में जमीन अधिग्रहण तक का कदम उठा सकता है। नए नियमों के तहत भू-माफियाओं पर शिकंजा कसने की योजना बनाई जा रही है। इसे लेकर जल्द ही आधिकारिक आदेश जारी हो सकता है। जानकारी के मुताबिक, अवैध प्लाटिंग और जमीन कब्जे के मामलों में एफआईआर दर्ज कराने का अधिकार जिला प्रशासन के पास रहेगा। इससे कार्रवाई और तेज होने की संभावना है। प्रशासनिक स्तर पर ऐसे मामलों की पहचान कर सीधे कड़ी कार्रवाई करने की रणनीति बनाई जा रही है।
निगम लगातार चला रहा अभियान : गौरतलब है कि रायपुर नगर निगम पिछले कुछ समय से अवैध जमीन अधिग्रहण और प्लाटिंग के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है। अब नए नियम लागू होने के बाद ऐसे मामलों में जमीन जब्ती जैसी बड़ी कार्रवाई भी देखने को मिल सकती है, जिससे भू-माफिया पर सीधा असर पड़ेगा। इस मामले में निगम के अधिकारियों ने बताया कि, जोन में अवैध प्लाटिंग पर अधिग्रहण की कार्रवाई भी की जा रही है। फिलहाल नियमों को लेकर स्थिति साफ नहीं है।


Share

Check Also

बिलासपुर@उधार की राशि वापसी न होने पर सीधे ठगी का केस नहीं बनता: अदालत

Share बिलासपुर,08 जून 2026। व्यापारिक और व्यक्तिगत लेनदेन से जुड़े विवादों को आपराधिक मामलों का …

Leave a Reply